14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस,

हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है 

आजादी के बाद देश में हिंदी के उत्थान के लिए 14 सितम्बर, 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। 

1947 में जब भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली तो देश के सामने एक राजभाषा के चुनाव को लेकर बड़ा सवाल था। 

भारत में सैकड़ों तरह की  भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। ऐसे में राष्ट्रभाषा के रूप में किसे चुना जाए ये बड़ा सवाल था।  

काफी मंथन के बाद संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया 

भारत के संविधान में भाग 17 के अनुच्छेद 343 (1) में कहा गया है कि राष्ट्र की राज भाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी 

विश्व हिंदी दिवस दुनिया भर में 10  जनवरी को मनाया जाता है